Regional

तेज आंधी-बारिश ने ली 4 जिंदगियां… दिल्ली के जाफरपुर कलां में पेड़ गिरने से मकान ढहा, महिला और तीन बच्चों की मौत

दिल्ली के जाफरपुर कला इलाके में आज शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. यहां खड़खड़ी नहर गांव में खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर नीम का पेड़ गिरने से वह ढह गया. मलबे में दबकर एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल हुआ है. इस दर्दनाक हादसे से इलाके में मातम पसर गया.

दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में तेज हवाओं के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां खेत में बने एक कमरे पर भारी नीम का पेड़ गिर गया, जिससे कमरा ढह गया. कमरे में मौजूद एक महिला और तीन मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची राहत और बचाव टीम ने मलबे से सभी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना द्वारका जिले के खड़खड़ी नहर गांव की है. यहां तेज हवाओं के कारण एक विशाल नीम का पेड़ खेत में बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर पड़ा. इससे कमरा पूरी तरह ढह गया और उसमें मौजूद महिला व तीन मासूम बच्चे मलबे में दब गए.

80 KM की रफ्तार वाली आंधी, भारी बारिश… दिल्ली-NCR में सड़कों पर भरा पानी, 100 फ्लाइट्स लेट

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Regional

मुंबई में PM मोदी ने किया वेव समिट का उद्घाटन, दुनिया भर के Creators और सितारे हुए शामिल

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में देश के पहले चार दिवसीय वेव शिखर सम्मेलन (WAVE Summit) का उद्घाटन किया, जिसमें 90
Regional

पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट जारी, 7 मई को घोषित होंगे 12वीं के नतीजे

There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority have suffered alteration in that some injected