Bollywood

रणवीर-दीपिका की फिल्म से कॉपी हुआ पाकिस्तानी ड्रामा ‘शेर’ का सीन? यूजर्स ने किया रिएक्ट

पाकिस्तानी ड्रामा की फैन फॉलोइंग इंडिया में भी जमकर है. लेकिन इन दिनों पाकिस्तानी एक्टर्स दानिश तैमूर और सारा खान का नया ड्रामा सीरियल शेर सुर्खियों में बना हुआ है. क्योंकि कई यूजर्स ‘शेर’ के एक सीन को रणवीर-दीपिका की ‘राम लीला’ से कॉपी बता रहे हैं.

इन दिनों पाकिस्तान पर इंडिया की तरफ से डिजीटल स्ट्राइक का सिलसिला चालू है. भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई सारे यूट्यूब चैनल्स बैन कर दिए हैं जिसमें वहां के कुछ ड्रामा सीरियल वाले चैनल भी शामिल हैं. पाकिस्तान का कंटेंट इंडिया में अब नहीं देखा जाएगा. लेकिन वो कहते हैं ना कि एंटरटेनमेंट के लिए कोई सरहद या पाबंदी की जरूरत नहीं है.

दानिश तैमूर-सराह खान का पाकिस्तानी ड्रामा ‘शेर’

हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर और सारा खान का नया पाकिस्तानी ड्रामा ‘शेर’ रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में आ चुका है. सीरियल का एक टीजर रिलीज किया गया, जिसमें दोनों एक्टर्स बंदूक के साथ अपना टशन दिखा रहे थे. दोनों की आंखों में एक-दूसरे के खिलाफ नफरत में भी प्यार जैसा जोश नजर आ रहा था. लेकिन इस सीन को देखकर कई लोगों के होश उड़ गए. उनके टीजर को देखकर कई लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *